सोमवार २१ नवम्बर २०११ को उज्जैन के राजा बाबा महाकाल की शाही सवारी निकली , आप लोग ये सोचकर हैरान होंगे के नवम्बर के महीने बाबा महाकाल की शाही सवारी कैसे निकल सकती हैं. जी हां पहली बार कार्तिक -अगहन मास में बाबा की शाही सवारी निकली थी.
बाबा की सवारी कार्तिक -अगहन मास में हर बार निकलती थी. परन्तु बिलकुल सादे तौर पर , पिछले कई समय से इस बारे में कहा जा रहा था के बाबा यहाँ के राजा हैं . राजा के साथ ये भेदभाव क्यों के सावन -भादों में तो शाही सवारी निकलती हैं और अभी कार्तिक में नहीं .आखिरकार सालो की कोशिशे रंग लायी और उज्जैन की कलेक्टर डा एम गीता ने ये इस बार जारी ये घोषणा कर दी के अब कार्तिक-अगहन की आखरी सवारी शाही सवारी होगी और सवारी शाही सवारी मार्ग से निकलेगी .
बाबा की इस भव्य सवारी को देखने का मौका मुझे मिला और मैं काफी खुशकिस्मत रहा .आगे पुलिस बल घोड़ो पर ,फिर पुलिस बैंड, ॐ नमः शिवाय से पूरा माहोल गुंजायमान था . बड़ा ही शानदार द्रश्य था वो .
अथक प्रयास और दखलंदाज़ी ने सवारी का स्वागत भी करा .
देखिये सवारी का विडियो :-
बाबा महाकाल शाही सवारी के बारे में अछि और महत्वपूर्ण जानकारी मिली! ज्ञानवर्धक पोस्ट!
ReplyDeleteजय बाबा महाकाल, पिछले साल हमने भी शाही सवारी के दर्शन किये थे और अब तो तरस ही गये हैं ।
ReplyDeleteभोले बम !
भोले बाबा को नमन .... सुंदर पोस्ट
ReplyDeleteजय बाबा महाकाल
ReplyDelete